• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Piyush Goyal's house stolen
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (09:08 IST)

रेलमंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, महत्वपूर्ण दस्तावेज लीक होने का शक

Piyush Goyal
नई दिल्ली। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर में चोरी 15 या 16 सितंबर को चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में घर के नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि रेलमंत्री के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज लीक हुए हैं।
 
मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम दिल्ली से गोयल के एक नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम विष्णु कुमार वर्मा बताया जा रहा है। आरोपी से कुछ पैसे और हार्डडिस्क मिले हैं। पुलिस को आरोपी पर अपने फोन के जरिए कुछ अहम जानकारियां किसी को भेजे जाने का संदेह है। इसकी जांच की जा रही है।
 
आरोपी नौकर पिछले 3 साल से गोयल के घर काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी के फोन को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है। पुलिस डिलीट किए गए मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। इसके अलावा आरोपी के साथियों की तलाश भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें
सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, ये रहे 4 महानगरों में भाव...