Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Piyush Goyal

शपथ ग्रहण से पहले पीयूष गोयल की मां की तबीयत बिगड़ी

Piyush Goyal
नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भवन में रविवार को उस समय माहौल कुछ गंभीर हो गया, जब कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किए गए पीयूष गोयल की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत हो गईं। 
 
गोयल की मां के स्वास्थ्य गड़बड़ होता देखकर गोयल की पत्नी ने उन्हें संभालने की कोशिश की और इसमें कुछ अन्य लोगों ने उन्हें सहारा दिया। उन्हें टॉफी देने की कोशिश की गई और पानी लाने के लिए कहा गया लेकिन तब तक वे अचेत हो गई थीं। इस दौरान कुछ नेता भी उनके आसपास इकट्ठे हो गए और लोग कुर्सियों से उठकर देखने लगे कि मामला क्या है? 
 
संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने किसी की बोतल से उन्हें पानी पिलाने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने होश नहीं आया और वे बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें वहीं फर्श पर लिटाकर कृत्रिम श्वास भी दी गई लेकिन जब उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें वहीं से अस्पताल भेज दिया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर से शुरू हुआ। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार सकते हैं साइबर हमले