1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol rates reduced by 21 paise

10 दिन में 1 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, आम आदमी को मिली राहत

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने शुक्रवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दाम 21 पैसे प्रति लीटर घटा दिया। डीजल भी 15 पैसे सस्ता किया गया है। कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल के दाम 1 रुपए 6 पैसे तक कम हुए हैं और डीजल में 78 पैसे तक की कटौती की गई।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 77.42 रुपए प्रति लीटर रह गया। डीजल 15 पैसे की गिरावट के साथ 68.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत 21 पैसे घटकर 85.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे घटकर 73.02 रुपए प्रति लीटर रही।
 
चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे की गिरावट के साथ 80.37 रुपए पर पहुंच गया जबकि यहां डीजल भी 16 पैसे गिरकर 72.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 
 
कोलकता में आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश : 80.07 और 71.13 रुपए प्रति लीटर है। यहां पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है। 
 
 
अगला लेख
भोपाल एयपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे 160 यात्री