1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol rates not changed from 20 days

20 दिन से पेट्रोल की कीमतें स्थिर, 21वेें दिन भी नहीं बदले डीजल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों तीन दिनों की नरमी के बाद गुरुवार आई तेजी के बावजूद शुक्रवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 20वें दिन स्थिर रहे। डीजल की कीमतों में भी लगातार 21वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
 
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।
 
30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में अमेरिका के तेल भंडार में वृध्दि होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन गुरुवार को इसमें तेजी रही।
 
शहर का नाम रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश में पेट्रोल डीजल अपने उच्चतम स्तर पर बना हुआ है।
अगला लेख
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला, भारत का विरोध, इमरान ख़ान बोले-होगी मरम्मत