सम्बंधित जानकारी
- ब्रह्मपुत्र नदी का प्रवाह रुका, बनी कृत्रिम झील, असम ने जारी किया अलर्ट
- अमृतसर रेल हादसे के एक दिन बाद दोषारोपण की राजनीति तेज
- यौन उत्पीड़न मामला : पचौरी के खिलाफ आरोप तय, जनवरी में होगी सुनवाई
- मोदी ने विक्रमसिंघे को महात्मा गांधी के प्रिय भजन का वीडियो दिखाया
- अमृतसर हादसा : पिता ने व्हाट्सएप पर देखा बेटे का कटा हुआ सिर, उजड़ गई दुनिया
लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या है दाम...
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद यहां पेट्रोल 81.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.19 रुपए प्रति लीटर हो गई।
मुंबई में भी रविवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे की कमी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 87.21 रुपए प्रति लीटर और 78.82 रुपए प्रति लीटर है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे की गिरावट के साथ 81.99 रुपए प्रति लीटर थी जबकि डीजल 12 पैसा सस्ता होकर 75.36 प्रति लीटर मिल रहा था।
