1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates not changed on 25th July

8 दिन से स्थिर हैं पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतें भी 10 दिन से नहीं बदली

Petrol
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम रविवार को लगातार 8वें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 10वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।
 
देश के अधिकांश राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुकी है। वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई शहरों में डीजल के दाम भी 3 अंकों में पहुंच चुके हैं।
 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:.

शहर का नाम पेट्रोल (रुपए/लीटर) (डीजल रुपए/लीटर)
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
 
अगला लेख
Tokyo Olympic : शूटर मनु और यशस्विनी फाइनल में जगह बनाने से चूकीं