शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 दिन गिरने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (14:48 IST)

6 दिन गिरने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव

Petrol and diesel prices | 6 दिन गिरने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए 4 महानगरों में भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार छह दिन घटने के बाद बुधवार को स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल आज 13 सितंबर 2019 के बाद के निचले स्तर 71.94 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं यहां आज डीजल की कीमत भी 64.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 13 सितंबर 2019 के बाद के निचले स्तर 71.94 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। यहां डीजल की कीमत भी 64.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही जो पिछले साल 5 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 2019 को बजट में पेट्रोल-डीजल पर कर दो-दो रुपया बढ़ाने से अगले दिन इसके दाम अचानक चढ़े थे। कोलकाता में पेट्रोल 74.58 रुपए, मुंबई में 77.60 रुपए और चेन्नई में 74.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। डीजल के दाम में भी टिकाव रहा। कोलकाता में यह 67.19 रुपए, मुंबई में 67.98 रुपए और चेन्नई में 68.50 रुपए प्रति लीटर बिका।