मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Parliamentary committee pulls up twitter on blocking account of Home Minister Amit Shah
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (00:49 IST)

गृहमंत्री अमित शाह का अकाउंट ब्लॉक करने पर संसदीय समिति ने की ट्‍विटर की खिंचाई

गृहमंत्री अमित शाह का अकाउंट ब्लॉक करने पर संसदीय समिति ने की ट्‍विटर की खिंचाई - Parliamentary committee pulls up twitter on blocking account of Home Minister Amit Shah
नई दिल्ली। संसद की एक समिति के सदस्यों ने 2020 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट पर कुछ समय के लिए रोक लगाने के साथ माइक्रोब्लॉगिंग साइट द्वारा भारत का गलत नक्शा दिखाने के मुद्दे को गुरुवार को उठाया। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने और डिजिटल जगत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को फेसबुक, ट्विटर और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

ट्विटर के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में कुछ सदस्यों ने पिछले साल शाह के अकाउंट पर कुछ समय के लिए रोक लगाने के मुद्दे को उठाया। बैठक के बाद सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें अधिकतर भाजपा के सदस्य थे।

भाजपा के कुछ सदस्यों ने तथ्यों की निगरानी करने के लिए ट्विटर की प्रणाली पर भी सवाल उठाए और आश्चर्य जताया कि किसी देश के गृहमंत्री के अकाउंट पर कैसे रोक लगा दी गई।

ट्विटर ने उस समय कहा था कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण शाह के अकाउंट पर कुछ समय के लिए रोक लगी थी और तुरंत इसमें सुधार कर लिया गया।एक सदस्य ने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने भारतीय नक्शे का गलत चित्रण करने का भी मुद्दा उठाया।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
'तांडव' मामला : वेब सीरीज के निर्देशक को पुलिस ने थमाया पेश होने का नोटिस