सम्बंधित जानकारी
- विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक : अमित शाह
- नए कृषि कानूनों पर मोदी सरकार को मिला IMF का साथ, कृषि सुधारों के लिए बताया महत्वपूर्ण कदम
- Fact Check: अगर खेत बटाई या ठेके पर दिया तो देना होगा 18% GST? जानिए सच
- अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में करूंगा भूख हड़ताल
- Fact Check: क्या किसान आंदोलन में पगड़ी पहनकर शामिल हुआ था ये मुस्लिम युवक? जानिए वायरल PHOTO का पूरा सच
अमित शाह का बड़ा बयान, किसानों की आय को दोगुनी करना केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता
बागलकोट। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि किसानों की आय को दोगुना करना केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और तीन केंद्रीय कृषि कानून उनकी आय में कई गुना वृद्धि सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बजट और विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया था।
शाह ने राज्य में इस जिले के केराकलमट्टी गांव में एक कार्यक्रम में कहा, मैं कहना चाहता हूं कि अगर केन्द्र सरकार की कोई बड़ी प्राथमिकता है तो वह किसानों की आय को दोगुना करना है।
कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश आर निरानी की अध्यक्षता वाले समूह एमआरएन की किसान-हितैषी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद शाह ने किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को गिनाया।
गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। (भाषा)
