1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani intruder arrested

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Jammu Kashmir
जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षाबल ने सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचने के शीघ्र बाद घुसपैठिए को पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने ज्यादा विस्तार से बताने से इनकार किया। जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले 17 दिनों में गिरफ्तार किया जाने वाला यह तीसरा पाकिस्तानी घुसपैठिया है।

3 अक्टूबर को अखनूर सेक्टर में एक पाकिस्तानी किशोर को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले आर एस पुरा के चांडू चाक गांव में 21 सितम्बर को एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।
अगला लेख
पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर की मौत