1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan firing on LOC

नहीं मान रहा Pakistan, पुंछ के मनकोटे में गोलाबारी

LOC
जम्मू। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। 
 
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने सोमवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता
अगला लेख
Life in the times of corona: मद्धिम जरुर हुआ है लेक‍िन डूब नहीं सकता ‘ब्रिटेन का सूरज’