सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद बरी, 6 गुर्गों को भी मिली राहत
- जिन्ना विवाद पर अखिलेश की किताब फिर पढ़ने की सलाह, भाजपा ने पूछा- हिन्दुस्तान की या पाकिस्तान की?
- श्रीनगर-शारजाह उड़ान पर पाकिस्तान को आपत्ति, एयर स्पेस के इस्तेमाल पर लगाई रोक
- 20 दिन की मुठभेड़, पुंछ के जंगलों में मारे गए सभी आतंकवादी
पाक की नापाक हरकत, समुद्री सीमा रेखा के पास की गोलीबारी, महाराष्ट्र के मछुआरे की मौत
देवभूमि द्वारका (गुजरात)। गुजरात में अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) की गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई और उसकी नौका पर सवार चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार को अपराह्न करीब 4 बजे घटी। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने कहा, पीएमएसए जवानों ने शनिवार शाम को गोली चलाई जिसमें महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला एक मछुआरा मारा गया जो मछली पकड़ने वाली नौका जलपरी पर सवार था।
उन्होंने कहा कि नौका पर चालक दल के सात सदस्य सवार थे और इनमें से एक को गोलीबारी की घटना में मामूली चोट आई है। मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश चामरे (32) का शव रविवार को ओखा बंदरगाह पर लाया गया तथा पोरबंदर नवी बंदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जोशी ने बताया, चामरे मछली पकड़ने की नौका जलपरी पर सवार था जो चालक दल के सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकली थी। इनमें से पांच सदस्य गुजरात से और दो महाराष्ट्र से थे। उन्होंने कहा कि घटना के मामले में जांच चल रही है।(भाषा)
