सम्बंधित जानकारी
- चीन सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, नेपाल से रिश्ते मजबूत : सेनाध्यक्ष
- एलओसी पर पाक गोलाबारी से जवान शहीद, नागरिक घायल, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
- लद्दाख़ में चीन का हस्तक्षेप और मोदी की नीति
- चीनी सेना लद्दाख में 7 दिनों में 5 किमी पीछे हटी
- इंडियन आर्मी का यह वीडियो देखकर सीना 56 इंच का हो जाएगा, लद्दाख में भारतीय सेना का युद्धाभ्यास
पाक ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के कमलकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने कहा, सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में उरी क्षेत्र के कमलकोटे सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जो अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी बलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी बलों ने दो दिन में जिले में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तानी बलों ने शुक्रवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की थी, जिसमें 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी तथा एक युवती घायल हो गई थी। पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में अख्तर बेगम नाम की महिला की मौत हो गई थी।
उनके बाटग्रान स्थित घर पर एक गोला आकर गिरा था। इस घटना में 23 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में चार मकान तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई परिवारों ने भूमिगत बंकरों में शरण ली थी और कई अन्य लोग उरी तहसील में सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।(भाषा)
