बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Army Jawan martyred in shelling by Pakistan
Written By सुरेश एस डुग्गर
Last Updated : गुरुवार, 11 जून 2020 (17:33 IST)

एलओसी पर पाक गोलाबारी से जवान शहीद, नागरिक घायल, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

Jammu and Kashmir
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट सेक्टर में गोलाबारी की है। इस गोलाबारी की चपेट में आने से 1 जवान शहीद हो गया है। एक अन्य जवान और स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। भारतीय नागरिकों को भी इस गोलाबारी के कारण जबरदस्त क्षति उठानी पड़ी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पाकिस्तान सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में भारी गोलाबरी की। शहीद जवान पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला था।
 
भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलाबरी रुकी हुई है, लेकिन सीमा के करीब रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। बीती रात को पाक सेना ने 10 बजे के करीब गोलाबरी शुरू की जो सुबह 6 बजे तक जारी रही। देर रात शुरू हुई गोलीबारी सुबह तक जारी रही।
 
गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। रात लोगों ने बंकरों व सुरक्षित स्थानों पर ही बिताई। सुबह 6 बजे के बाद जब गोलाबारी बंद हुई तो उसके काफी देर बाद ग्रामीण बंकर से बाहर निकले। अभी भी सेना ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। पाकिस्तान ने इस साल अब तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
 
पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू संभाग के राजौरी जिले के उप जिला नौशहरा के कलाल, झंगड़, बाबा खोड़ी, कलसियां व तरकुंडी सेक्टर और पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। नौशहरा सेक्टर के तरकुंडी में एक ग्रामीण जख्मी हुआ है।

गोलाबारी से तीन मवेशियों की मौत हो गई और पांच मकानों को नुकसान पहुंचा। गोलाबारी से सीमा से सटे जंगलों में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates: उत्तर प्रदेश में एक दिन में 24 लोगों की मौत