1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pak Violates Ceasefire along LoC in Poonch

पुंछ में पाक ने तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने भी प्रभावी तरीके से इस गोलाबारी का जवाब दिया।
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा( एलओसी) पर सुबह सात बजे से पाकिस्तानी सेना ने छोटे, स्वचालित से बिना उकसावे के अंधाधुंध फ़ायरिंग की और मोर्टार दागे।
 
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन का मजबूती, प्रभावी और उचित तरीके से जवाब दिया। पाकिस्तानी सेनाओं ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 650 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। (भाषा)