1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pak firing in sundarbani sector

सुंदरबनी सेक्टर में Pak Firing में एक जवान शहीद, दूसरा जख्मी

Pak firing
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे सुंदरबनी सेक्टर के शेर टिकरी और ददल में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले तो गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागे। इस दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गया जबकि अन्य एक अन्य घायल हुआ है।
 
सैन्य सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से वीरवार की शाम सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमा पार से स्नाइपर शॉट से जवान को निशाना बनाया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान की पहचान हवलदार मथियाझगन पीके तौर पर हुई है। वह तमिलनाडु के सलेम जिले के श्रीरंगई कडु गांव के रहने वाले थे। जबकि घायल जवान की पहचान हवलदार एमएम करण के तौर पर हुई है।
 
यूनिट में सैन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह अखनूर से जम्मू लाया गया और वहां से हवाई जहाज में दिल्ली भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वहां से शहीद का पार्थिव शरीर कोयंबटूर ले जाया जाएगा।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
शाह फैसल पीएसए से छूटे, नजरबंदी में अटके