बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Over 2400 trains running late due to fog
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (22:39 IST)

रेलमंत्री ने दी राज्यसभा में जानकारी, कोहरे के कारण 2400 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चलीं

ashwini vaishnav
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सर्दियों के इस मौसम में 2,400 से अधिक रेलगाड़ियां 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चलीं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2022 से 29 जनवरी 2023 के बीच 2447 रेलगाड़ियां चार घंटे से अधिक समय के लिए विलंबित हुईं।
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कह कि कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू किया गया है और अभी 144 रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू है। उन्होंने कह कि कि इस समय फ्लेक्सी किराया योजना का दायरा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने बताया कि 2017-18 से 2021-22 तक के 5 साल के दौरान फ्लेक्सी किराए से प्राप्त अतिरिक्त आय करीब 3,357 करोड़ रुपए है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Joshimath Tragedy: प्राकृतिक जलस्रोत भी सूख रहे हैं जोशीमठ में, प्रशासन का दावा भूधंसाव में आ रहा ठहराव