रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Outrage as Malaysian female minister advises husbands to beat their stubborn wives gently
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (19:17 IST)

महिला मंत्री की पुरुषों को सलाह- 'पत्नी के साथ 3 दिन न सोएं, पिटाई भी करें', सोशल मीडिया पर आया भूचाल

महिला मंत्री की पुरुषों को सलाह- 'पत्नी के साथ 3 दिन न सोएं, पिटाई भी करें', सोशल मीडिया पर आया भूचाल - Outrage as Malaysian female minister advises husbands to beat their stubborn wives gently
मलेशिया की एक महिला मंत्री के बयान से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। उन्होंने बयान में पुरुषों को जो सलाह दी है उससे भूचाल आ गया है। मलेशिया की महिला, परिवार और सामुदायिक विकास की उपमंत्री जिनका नाम सिती जैला मोहम्मद युसॉफ हैं। उनका यह संदेश वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक यह पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। एक साल पहले उन्होंने कहा था कि महिलाओं को चाहिए कि वो अपने साथ मारपीट करने वाले पतियों को माफ कर दें।
 
उन्होंने कहा कि यदि पत्नी जिद पर अड़ी रहती है और अभद्र व्यवहार करती है तो फिर पति को उसकी पिटाई करनी चाहिए ताकि उसे अनुशासित किया जा सके। महिला मंत्री ने कुछ विवादित सुझाव भी दिए हैं। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश में कुछ विचार रखे हैं। उन्होंने पुरुषों से कहा कि वे अपनी पत्नियों के साथ बात करके उन्हें अनुशासित करें। 
 
अगर उनकी पत्नी सलाह मानने से मना करती हैं तो उनके साथ 3 दिन तक न सोएं। वे अलग सोने के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदलती है तो पति सख्ती दिखाएं। वे अपनी पत्नियों की पिटाई करें। युसॉफ ने कहा कि इससे पत्नी को पता चल सके कि उनके पति कितने सख्त हैं और क्या बदलाव चाहते हैं। 
 
इस्तीफे की मांग : अगर महिलाएं अपने पति का दिल जीतना चाहती हैं तो उनकी अनुमति मिलने पर ही उनसे कुछ कहें। पतियों से तभी बात करें जब वे शांत हों। खाना खा चुके हों और प्रार्थना कर चुके हों, आराम कर रहे हों। जब आप बोलना चाहती हैं तो पहले उनसे अनुमति लें।  इस बयान के बाद कई संगठन महिला मंत्री से इस्तीफे के मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मंत्री देश में घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। 
ये भी पढ़ें
दिल्ली को दहलाने की साजिश, सीमापुरी में संदिग्ध बैग मिला, IED होने का शक, NSG की टीम बुलाई गई