इसराइल से भारतीयों की वापसी के लिए 'ऑपरेशन अजय'
Israel Hamas War News: इसराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच भारत उन भारतीयों की इसराइल से वापसी सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू कर रहा है, जो स्वदेश लौटना चाहते हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को यह घोषणा की।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब हमास चरमपंथियों और इसराइल के बीच पांचवें दिन भी सैन्य संघर्ष जारी रहा। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि इसराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू कर रहे हैं।
External Affairs Minister Dr S Jaishankar tweets, "Launching Operation Ajay to facilitate the return from Israel of our citizens who wish to return. Special charter flights and other arrangements being put in place. Fully committed to the safety and well-being of our nationals… pic.twitter.com/RxjJcYGyKq
— ANI (@ANI) October 11, 2023
उन्होंने कहा कि विशेष चार्टर उड़ानों का प्रबंध और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हम विदेश में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

