मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Now garlic prices have touched the sky!
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (09:55 IST)

प्याज- टमाटर के बाद अब रूलाएगी लहसुन, दाम जानकर चौंक जाएंगे

प्याज- टमाटर के बाद अब रूलाएगी लहसुन, दाम जानकर चौंक जाएंगे - Now garlic prices have touched the sky!
Garlic Price Hike: पिछले दिनों टमाटर के दामों में इजाफा हुआ था, अब लहसुन महंगी सब्जियों की सूची में शुमार हो गया है। बता दें कि स्वाद बढ़ाने वाले लहसुन की कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

स्वाद बढ़ाना हुआ महंगा : लहसुन को आमतौर पर पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जबकि, सेहत के लिहाज से भी लहसुन एक रामबाण उपाय माना जाता है। सर्दियों में खासतौर पर कई भारतीयों रसोइयों में इसे चटनी, अचार आदि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अब लहसुन से पकवान का स्वाद बढ़ाना आपकी जेब पर ज्यादा असर डाल सकता है।

लहसुन की नई कीमत क्या है?
लहसुन की कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। रिटेल मार्केट में लहसुन को 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा जा रहा है। इसके पीछे का कारण नासिक और पुणे के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की खराबी और फसलें खराब होना है।

क्यों हुआ कीमतों में इजाफा : खराब मौसम के कारण फसलें भी खराब हुईं जिससे पूरे महाराष्ट्र से सप्लाई में गिरावट आई है। मुंबई के थोक व्यापारियों को पड़ोसी गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से सप्लाई खरीदने के लिए प्रेरित किया गया है, जिससे रसद लागत और अन्य स्थानीय शुल्क बढ़ गए हैं।

कम सप्लाई के वजह से पिछले कुछ सप्ताहों में लहसुन के दाम करीब दो गुना तक बढ़ चुके हैं। वाशी में APMC Yard के व्यापारियों का मानना है कि इसकी कीमतों में जल्दी सुधार नहीं आएगा। पिछले महीने एपीएमसी थोक यार्ड में लहसुन को 100 से 150 प्रति किलोग्राम के पिछले टैरिफ से 150- 250 प्रति किलोग्राम पर बेचा जाता है। ऐसे में लहसुन की रिटेल कीमत 300 से 400 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
Edited by navin rangiyal