1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol Diesel price Update: पेट्रोल डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
नई दिल्ली। आज शुक्रवार 10 दिसंबर को पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं। आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए दाम लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
CDS जनरल बिपिन रावत की मौत पर चीन ने दिखाई संवेदनहीनता