1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Gadkari in Hydrogen car

सामने आई भारत की पहली हाइड्रोजन कार, 2 रुपए प्रति किमी से चलने वाली कार में गडकरी पहुंचे संसद

Nitin Gadkari
नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को हाइड्रोजन कार पर सवार होकर संसद पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब हाइड्रोजन कार से संसद भवन पहुंचे तो लोगों के लिए एक नया अनुभव था।
 
इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि आत्‍मनिर्भर बनने की दिशा में हमने ग्रीन हाइड्रोजन को प्रस्‍तुत किया है। यह कार पायलट प्रोजेक्‍ट है। अब ग्रीन हाइड्रोजन का उत्‍पादन देश में किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
 
उन्होंने कहा‍ कि सरकार ने इसके लिए 3000 करोड़ रुपए का मिशन तय किया है। जल्‍द ही भारत ग्रीन हाइड्रोजन का निर्यात भी करेगा। जहां भी कोयला इस्‍तेमाल हो रहा है, वहां ग्रीन हाइड्रोजन इस्‍तेमाल होगी।
 
हाइड्रोजन कार एक बार टंकी फुल कराने के बाद लगभग 650 किलोमीटर चलेगी। मात्र 2 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च कर इस कार में सफर किया जा सकता है। सिर्फ 5 मिनट में इसमें फ्यूल भरा जा सकता है।
अगला लेख
केस दर्ज हुआ तो महिला डॉक्टर ने दी जान, राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल