1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nita Ambani Honored with Humanitarian Award
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 18 मार्च 2026 (10:33 IST)

नीता अंबानी को मिला 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड', सामाजिक विकास में दिया विशेष योगदान

Nita Ambani Honored with Humanitarian Award.
Nita M. Ambani : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. अंबानी को भुवनेश्वर, ओडिशा में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनसिंघे और KISS, KIIT तथा KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा प्रदान किया गया।
 
यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट मानवीय पहलों और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान (विशेष रूप से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण परिवर्तन, कला और संस्कृति तथा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में) के लिए दिया गया है।
इस समारोह में 40000 आदिवासी छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्यों और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा माहौल उत्साह और गर्व से भरा हुआ नजर आया, जिसने इस सम्मान को और खास बना दिया।
Edited By : Chetan Gour