शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirmala Sitharaman became the most powerful woman in India, Forbes released the list
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (18:02 IST)

निर्मला सीतारमण बनीं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स ने जारी की सूची

निर्मला सीतारमण बनीं भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स ने जारी की सूची - Nirmala Sitharaman became the most powerful woman in India, Forbes released the list
आज भारत के लिए गौरवान्वित पल है, क्योंकि आज भारत की 4 बेटियां दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। फोर्ब्स ने वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है।

खबरों के अनुसार, दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2021 की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है, जिसमें भारत की लोकप्रिय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर और HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री हैं। वित्तमंत्री सीतारमण इस बार फोर्ब्स की सूची में 37वें नंबर पर हैं तो वहीं साल 2020 में वो 41वें नंबर पर और साल 2019 में 34वें नंबर पर थीं।

खास बात ये है कि फोर्ब्स की लिस्ट में निर्मला सीतारमण अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन से भी आगे हैं, येलेन इस लिस्ट में 39वें नंबर पर हैं। जबकि इस लिस्ट में 72वें स्थान पर Biocon की फाउंडर और एक्‍जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल है।

Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर इस लिस्ट में 88वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को 52वां स्थान मिला है। जबकि इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर मैकेंजी स्कॉट जेफ बेजोस (अमेजन ग्रुप के मालिक की पूर्व पत्नी) और सेकंड नंबर पर अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।
ये भी पढ़ें
कुन्नूर में CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश : कैसे हुआ हादसा, पढ़िए पूरी कहानी