1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirbhaya case : president rejects Vinay Kumar Sharma mercy petition

राष्ट्रपति ने खारिज की निर्भया के दोषी की दया याचिका

Nirbhaya case
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को निर्भया के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी।
 
राष्ट्रपति की दया याचिका पर अस्वीकृति दिल्ली की एक अदालत द्वारा सभी दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगाने के एक दिन बाद आई है। 
 
निर्भया के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर और विनय को एक फरवरी सुबह 6 बजे फांसी देने की तारीख तय की गई थी।
 
पवन और अक्षय के वकील एपी सिंह ने दलील दी कि उनके कानूनी विकल्प अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुए हैं और ऐसे में उन्हें फांसी नहीं दी जा सकती है।
 
अगला लेख
Budget ने बढ़ाई सोने की चमक, अब तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर