1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA raid in 8 states against PFI

PFI पर फिर NIA का एक्शन, 9 राज्यों के 25 ठिकानों पर रेड, 80 गिरफ्तार

NIA raid
नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक, यूपी, पंजाब, असम समेत 9 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई। देशभर में करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में SDPI का सचिव भी शामिल है।
 
पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई में मंगलवार को दिल्ली में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया असम के विभिन्न जिलों से संगठन के 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक के उडुपी जिले में पीएफआई के नेताओं के घरों पर छापेमारी कर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया।

मध्यप्रदेश ATS ने देर रात भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत 8 जिलों में PFI सदस्यों के ठिकानों पर रेड की है। जांच एजेंसी ने 22 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ATS को इन संदिग्धों की जानकारी पूर्व में पकड़े गए 4 आरोपियों की पूछताछ में मिली थी। उज्जैन से PFI के तीन सदस्यों को उठाए जाने की खबर है।
 
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने पहले कहा था कि राज्य सरकार आतंकवादी गतिविधियों को लिए कथित तौर पर एक तंत्र बना रहे संगठन को प्रतिबंधित करने के लिए केंद्र से आग्रह किया है।
 
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दावा किया है कि पीएफआई के कार्यालयों और उसके सदस्यों के परिसरों पर मारे गए देशव्यापी छापे के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों में एक विशेष समुदाय के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने वाली अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है।
 
उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को एनआईए के नेतृत्व में कई एजेंसियों ने देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सौ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था। वहीं महाराष्ट्र एटीएस ने राज्य से 20 लोगों को हिरासत में लिया था।
अगला लेख
रूस और चीन के बाद भारत की अमेरिका को फटकार, कहा- मूर्ख बनाना बंद करो