रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. new prices of petrol diesel released
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 जून 2022 (09:34 IST)

क्रूड के भाव 2 महीने के शीर्ष पर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के ताजा भाव

petrol diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का भाव 2 महीने के शीर्ष पर पहुंच गया है। यूरोपीय संघ की ओर से रूस से तेल खरीद पर रोक लगाने के बाद इसकी सप्‍लाई पर असर पड़ा और कीमतों में उछाल आया। इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं।
 
बात यह है कि तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने रूस को तेल की डील से अलग करने का फैसला किया है। इससे वैश्विक बाजार में रूस का तेल नहीं आएगा और सप्‍लाई घटने से कीमतों पर असर पड़ेगा। आज बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड 124 डॉलर प्रति बैरल के साथ 2 महीने के शीर्ष पर पहुंच गया है। अगर सप्‍लाई में तेजी नहीं आई तो जल्‍द ही इसका भाव 130 डॉलर पहुंच जाएगा। ऐसे में पेट्रोलियम कंपनियों को भी पेट्रोल-डीजल के खुदरा मूल्‍य में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। फिलहाल कंपनियों ने आज भी तेल के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
देश के चार महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे।
 
इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 प्रति लीटर और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे सीएम योगी, अयोध्या में उत्साह