1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New information about Chandrayaan 2

Chandrayaan 2 के विक्रम लैंडर को लेकर फिर जगी उम्मीद

Vikram Lander
Chandrayaan-2 से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आने वाली है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की तरफ से जारी बयान के बाद विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को लेकर फिर उम्मीद जगी है। उसकी स्थिति को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आ सकती है।
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का लूनर रिकनायसेंस ऑर्बिटर (LRO) जल्द उस जगह के ऊपर से गुजरेगा, जहां विक्रम के गिरने की आशंका जताई गई है। LRO 17 सितंबर को भी विक्रम की लैंडिंग साइट के करीब से गुजरा था, तब उसने क्षेत्र की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें खींची थीं। हालांकि वह विक्रम की स्थिति या तस्वीरें लेने में कामयाब नहीं हो पाया था।
नासा ने बयान दिया है कि जब लैंडिंग क्षेत्र से हमारा ऑर्बिटर गुजरा तो वहां धुंधलापन था इसलिए छाया में अधिकांश भाग छिप गया। संभव है कि विक्रम परछाई में छिपा हुआ है। नासा ने कहा कि LRO जब अक्टूबर में लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजरेगा, तब वहां प्रकाश तस्वीर खींचने के अनुकूल होगा। इस दौरान एक बार फिर विक्रम की स्थिति जानने और उसकी तस्वीर लेने के प्रयास किए जाएंगे।
 
7 सितंबर को Chandrayaan-2 के लैंडर विक्रम की चांद पर हार्ड लैंडिंग हुई थी। तब सतह को छूने से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का इसरो से संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो और नासा लैंडर से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं।
अगला लेख
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की आखिरी सुनवाई, फैसले से संबंधित 8 महत्वपूर्ण तारीखें