सम्बंधित जानकारी
- नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की NTA को कड़ी फटकार, 'पिछली गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया?'
- Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके
- पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान
- NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक
- NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां
NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला
NEET UG Exam 2026 : NEET UG की 21 जून को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई है। सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगाई है जबकि मैसेज एडिटिंग फीचर 30 जून 2026 तक बंद रहेगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए (22 जून 2026 तक) सीमित किया गया है।
एनटीए ने कहा कि टेलीग्राम से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर को 30 जून 2026 तक बंद कर दे। यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद 'पेपर लीक' के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है।
NTA STATEMENT REGARDING THE ACTION ON TELEGRAM PLATFORM IN INDIA
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 16, 2026
1. The National Testing Agency (NTA) welcomes the directions issued today in respect of the Telegram platform in India. The directions, issued on recommendations of NTA are calibrated and bounded in time:
(a) a…
NEET UG 2026 इस साल पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाना है जिसे लेकर एनटीए ने कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है।
गौरतलब है कि 3 मई को नीट यूजी की परीक्षा में 23 लाख स्टूडेंट्स शामिल थे। 7 मई को पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
edite by : Nrapendra Gupta
