1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NDRF stopped relief and rescue operations in Maharashtra

महाराष्ट्र भूस्खलन : NDRF ने रोका राहत एवं बचाव अभियान, शुक्रवार सुबह 5 बजे फिर होगा शुरू

Landslide in Maharashtra
Landslide in Maharashtra : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में भूस्खलन के बाद खराब मौसम के कारण गुरुवार शाम राहत एवं बचाव कार्य रोक दिया। एनडीआरएफ की 4 टीम तथा अन्य कर्मी कल यानी शुक्रवार को सुबह 5 बजे राहत एवं बचाव अभियान पुन: शुरू करेंगे। भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
 
भूस्खलन बुधवार रात करीब 11 बजे मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ था। राहत एवं बचाव अभियान रोके जाने के बारे में एक अधिकारी ने कहा, लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन के खतरे तथा अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य आज के लिए बंद कर दिया है।
 
अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की चार टीम तथा अन्य कर्मी कल शुक्रवार को सुबह पांच बजे राहत एवं बचाव अभियान पुन: शुरू करेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
Manipur : 4 मई को हुई थी महिलाओं से बर्बरता की घटना, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, CM बोले- मौत की सजा पर करेंगे विचार