suvichar
Fri, 16 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Nawaz Sharif, Pakistan, doom

कयामत तक पूरा नहीं होगा पाक का नापाक सपना : सुषमा स्वराज

Nawaz Sharif
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जम्मू-कश्मीर के बारे में दिए गए बयान को उनका दिवास्वप्न करार देते हुए सख़्त स्वर में कहा कि उनका यह नापाक मंसूबा कयामत तक पूरा नहीं होगा और भारत के इस अटूट हिस्से को पाकिस्तान कभी भी आतंकी नरक नहीं बना पाएगा।
भारत ने पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में घोषित आतंकवादियों के साथ मिलकर आतंकवादियों के महिमामंडन किए जाने और भारतीय भू-भाग में हिंसा एवं आतंकवाद को खुलकर शह दिए जाने को बेहद खतरनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में तथाकथित चुनाव के बात मुज़फ्फ़राबाद में एक रैली में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की टिप्पणियों पर तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के नेताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर के संबंध में 'बहुत उल्टे-पुल्टे' बयान दिए जा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ़ ने खुद आतंकवादी संगठन हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी को एक शहीद और एक स्वतंत्रता सेनानी कहकर महिमा मंडित किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लापता वायुसैनिक विमान के न मिलने से चिंताएं बढ़ीं