सम्बंधित जानकारी
- Terror attack in JKs Pahalgam : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 की मौत, आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली
- मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान
- Supreme Court : आपने अदालत का माहौल खराब किया, सुप्रीम कोर्ट ने वकील को फटकारा, लगा 5 लाख का जुर्माना
- BJP ने EC पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बताया नेशनल हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने का हथकंडा
- गृह मंत्रालय ने घटाई आतिशी की सुरक्षा, अब मिलेगी किस श्रेणी की सुरक्षा?
पहलगाम हमले से पीएम मोदी व्यथित, कहा- जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा
मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें (आतंकवादियों को) बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।
PM Narendra Modi saddened by Pahalgam attack: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi ) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले (terrorist attack) की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें (आतंकवादियों को) बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।ALSO READ: Terror attack in JKs Pahalgam : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 की मौत, आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली
मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त की : मोदी ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में आज आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें कई लोग मारे गए और कम से कम 20 अन्य हो गए। मोदी ने हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए सभी उपयुक्त कदम उठाने को कहा।(भाषा)I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025
Those behind this heinous act will be brought…
Edited by: Ravindra Gupta
