1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi calls for discussion on global food security

मोदी का G20 कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर चर्चा का आह्वान

Narendra Modi
G20 Summit: जलवायु परिवर्तन (climate chang) के कारण असामान्य मौसम की घटनाएं तेजी से हो रही हैं और ये चुनौतियां वैश्विक दक्षिण में सबसे अधिक महसूस की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को हैदराबाद में चल रही जी20 कृषि मंत्रियों की 3 दिवसीय बैठक के लिए एक वीडियो संदेश में यह बात कही।
 
मोदी ने साथ ही यह भी जोड़ा कि कृषि क्षेत्र वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कृषि 2.5 अरब से अधिक लोगों को आजीविका देती है। वैश्विक दक्षिण के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा कृषि का है और यह क्षेत्र 60 प्रतिशत से अधिक नौकरियां देता है। आज यह क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। महामारी के कारण पैदा हुई आपूर्ति श्रृंखला की बाधा भू-राजनीतिक तनावों के चलते और अधिक बिगड़ गई है।
 
मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण असामान्य मौसम की घटनाएं तेजी से हो रही हैं और ये चुनौतियां वैश्विक दक्षिण में सबसे अधिक महसूस की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की नीति 'बुनियाद की ओर लौटो, और भविष्य की यात्रा करो' से मिलकर बनी है। देश प्राकृतिक खेती के साथ ही प्रौद्योगिकी आधारित कृषि को भी बढ़ावा दे रहा है।
 
मोदी ने कहा कि पूरे देश में किसान धरती माता के कायाकल्प पर ध्यान देने के साथ रासायनिक उर्वरकों या कीटनाशकों का इस्तेमाल बंद कर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
भारत और चीन ने मई में रूस का 80 प्रतिशत तेल खरीदा : आईईए