सम्बंधित जानकारी
- पहली बार 5 लाख की आय पर Income Tax शून्य, नरेन्द्र मोदी ने कहा
- शाहीन बाग हारे या जीते, मगर देश का क्या होगा...
- दिल्ली के दंगल में PM मोदी की एंट्री, कड़कड़डूमा में आज पहली चुनावी रैली
- PM मोदी के जादुई व्यायाम से सुधरेगी देश की खराब अर्थव्यवस्था : राहुल गांधी
- कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र: 7500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा
अब शाहीन बाग पर भी बोले मोदी, आज ही रोक दो इन्हें नहीं तो...
नई दिल्ली। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है।
मोदी ने कहा कि इन्हें आज नहीं रोका तो ये कल कोई और रास्ता रोकेंगे। दिल्ली को अराजकता में नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि ये लोग स्वयं कोर्ट की बात नहीं मान रहे हैं, लेकिन दूसरों को संविधान सिखा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे राष्ट्र को खंडित करने का डिजाइन है। इस तरह की साजिश रचने वालों की ताकत बिलकुल भी नहीं बढ़नी चाहिए।
2022 तक गरीबों को पक्के मकान : मोदी ने कहा कि हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया।
प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है। आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा।
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीड़न के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए सीएए लाने का भी जिक्र किया।
