शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai News : 77 Govindas Injured During Dahi Handi Celebrations
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (23:21 IST)

Dahi Handi 2023 : जन्माष्टमी की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय मुंबई में 77 गोविंदा घायल

Dahi Handi 2023 : जन्माष्टमी की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय मुंबई में 77 गोविंदा घायल - Mumbai News : 77 Govindas Injured During Dahi Handi Celebrations
Dahi Handi 2023 :  मुंबई में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर  आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 77 ‘गोविंदा’ घायल हो गए जबकि पड़ोसी ठाणे शहर में 11 गोविंदा घायल हुए हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान, गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही से भरी मटकी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक मनाया गया।
 
शहर भर में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान शाम छह बजे तक कम से कम 77 गोविंदा को चोटें आई हैं। इनमें से 25 गोविंदा को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 18 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’
 
उन्होंने बताया कि 52 घायलों का इलाज राज्य सरकार और नगर निकाय अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में किया जा रहा है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने  गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है। भाषा Edited by:  Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Janmashtami 2023 : मथुरा से लेकर कश्मीर तक कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़