1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mulayam Singh Yadav Health Update

काफी नाजुक है सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। Mulayam Singh Yadav Health Update : समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायमसिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। रविवार को उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया।
 
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मुलायमसिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक है और उन्हें जीवनरक्षक औषधियां दी जा रही हैं।
बुलेटिन के अनुसार यादव का आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में इलाज किया जा रहा है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।
 
82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी समेत कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।
 
मुलायम की तबीयत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं। भाषा Edited by Sudhir Sharma
अगला लेख
जनसंख्या नियंत्रण पर क्यों जुदा है मोदी सरकार और संघ का सुर, ओवैसी ने क्‍या कहा?