गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव, हालत स्थिर
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 मई 2020 (07:19 IST)

अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव, हालत स्थिर

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट और पेशाब संबंधी दिक्कतों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को बताया कि मुलायम (80) बुधवार रात को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट और पेशाब संबंधी परेशानियों के मद्देनजर उन्हें अपनी निगरानी में रखने के लिए भर्ती कर लिया।
चौधरी ने बताया कि पूर्व रक्षामंत्री की हालत अब स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता का हाल लेने के लिए गुरुवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे।अखिलेश के अलावा मुलायम के भाई पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा अन्य परिजन भी उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल गए। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
फगवाड़ा पुलिस की ईमानदारी, महिला को लौटाया 1 लाख रुपए से भरा पर्स