शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. More than 6 million people traveled by air after the complete ban
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (19:15 IST)

पूर्णबंदी के बाद 60 लाख से अधिक लोगों ने किया हवाई सफर

Air travel
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण लागू पूर्णबंदी के बाद घरेलू उड़ानों की दुबारा शुरुआत से अब तक 60 लाख से अधिक यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए देश में नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से बंद कर दी गई थीं।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हमारे आसमान और हवाई अड्डों पर गतिविधियां तेज हैं। 25 मई से अब तक 67,602 उड़ानों में 60 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं।

कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए देश में नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से बंद कर दी गई थीं। दो महीने बाद 25 मई से कई नए प्रावधानों के साथ सीमित संख्या में नियमित घरेलू यात्री उड़ानों की अनुमति दी गई है। नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अब भी बंद हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को घरेलू मार्गों पर 861 नियमित यात्री उड़ानों का परिचालन हुआ। इनमें 78,968 लोगों ने यात्रा की।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
नीलामी में महात्मा गांधी का चश्मा 2 करोड़ 55 लाख रुपए में बिका