बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. morbi cable bridge collapse reason some youths shook staff did not pay heed man claim
Written By
Last Updated : सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (14:54 IST)

morbi bridge collapse : क्या युवाओं की मस्ती में हुआ हादसा, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

morbi bridge collapse : क्या युवाओं की मस्ती में हुआ हादसा, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो - morbi cable bridge collapse reason some youths shook staff did not pay heed man claim
morbi bridge collapse News : रविवार को गुजरात के मोरबी 140 साल पुराने पुल से नदी निहार रहे लोगों को शायद अंदाजा नहीं था कि कुछ सेकंड्‍स में यह पुल टुकड़े होकर नदी में समा जाएगा। खबरों के मुताबिक इस पुल पर क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। पुल टूटने के साथ ही हड़कंप मच गया।

पुल पर करीब 400-500 लोगों की भीड़ जमा थी। पुल टूटने के कई वीडियो सामने आए। इसमें एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोगों में युवाओं की भीड़ पुल के तारों को पकड़कर हिला रही है। तो सवाल यह है कि मरम्मत करने वाली कंपनी के साथ ही लोगों की लापरवाही भरी मस्ती भी हादसे के लिए जिम्मेदार है।

हालांकि हादसे के बाद मरम्मत करने वाली कंपनी के साथ ही प्रशासन भी इस चूक के लिए जिम्मेदार कहे जा सकते हैं। ब्रिटिश काल का यह पुल चार दिन पहले ही खोला गया था। हादसे में बचे लोगों ने भी ये बयान दिए हैं कि कुछ युवक जानबूझकर पुल को हिला रहे थे।

हादसे में बचे चश्मदीद गोस्वामी ने बताया कि जब वह और उनका परिवार पुल पर था तो कुछ युवक जानबूझकर पुल को हिला रहे थे, उस कारण पुल पर लोगों का चलना भी दूभर हो रहा था। चूंकि गोस्वामी को लगा कि इससे खतरा हो सकता है, वह और उनका परिवार पुल से नीचे उतर आए।
उन्होंने बताया कि इसके बारे में उन्होंने पुल के कर्मचारियों को भी सूचना दी, लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। ब्रिटिश काल में बना यह पुल मरम्मत के बाद चार दिन पहले ही लोगों के लिए खुला था। गोस्वामी ने कहा कि वह दीवाली की छुट्टियों में परिवार के साथ मोरबी आए थे।