1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon reached the whole country 2 weeks ago

Monsoon Updates: मानसून लगभग 2 सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा

Monsoon
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से 2 सप्ताह पहले पूरे देश में छा गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है, जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है।
भारतीय मौमस विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह आज 26 जून को पूरे देश में छा गया। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र जो पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा और मध्यभारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली।
 
2013 में मानसून 16 जून को पूर देश में छा गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि 2013 के बाद मानसून इस वर्ष इतनी तेजी से देश में छाया है। (भाषा)
अगला लेख
CM योगी ने कहा- रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग को दिया जाए बढ़ावा