1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon

IMD: केरल में मानसून पहुंचने की स्थिति बनी, 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान | Monsoon

MonsoonoverKerala
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 3 जून को केरल पहुंचने की स्थितियां राज्य में बननी शुरू हो गई हैं। मानसून यहां सामान्य समय से देर से पहुंच रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि केरल में स्थानिक वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं।

 
उपग्रह से हासिल तस्वीरों के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले 24 घंटे में बारिश के और बढ़ने से स्थिति के मानसून के अधिक अनुकूल होने का पूर्वानुमान है। केरल में आमतौर पर मानसून 1 जून को पहुंचता है।
 
आईएमडी ने इससे पहले मानसून के यहां 31 मई या इससे 4 दिन अधिक या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल में अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है। आईएमडी के अनुसार मानसून के इस साल सामान्य रहने का अनुमान है। (भाषा)
अगला लेख
राहुल बोले, केंद्र की ढुलमुल नीति से टीकाकरण अधर में, सबको मुफ्त में लगे टीका