सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, इन क्षेत्रों में मानसून रहेगा मेहरबान
- Weather updates : पानी से पटना परेशान, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
- Weather Updates : मानसून ने दिखाया रौद्र रूप, बारिश और बाढ़ से 1,900 लोगों की मौत
- Weather update : विदा होते मानसून ने देश के कई राज्यों में मचाया कोहराम, 4 दिनों में करीब 120 लोगों की मौत, जलमग्न हुआ पटना
- Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई की तैयारी में
Monsoon | देश ने ली राहत की सांस, एक महीने विलंब के बाद मानसून की विदाई
नई दिल्ली। दक्षिणी पश्चिम मानसून ने 4 महीने बरसात के मौसम के बाद बुधवार से अपनी विदाई शुरू कर ली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारतीय मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में प्रति चक्रवात स्थिति बनने और नमी वाली स्थिति में लगातार कमी के बाद अब मानसून पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान से आज विदा हो गया। वैसे मानसून की विदाई की सामान्य तारीख एक सितंबर थी।
सबसे विलंब में मानसून की दर्ज विदाई 1961 में एक अक्टूबर को हुई थी। वहीं इसके बाद 2007 में 30 सितंबर को विलंब से मानसून की विदाई हुई थी। अगले दो-तीन दिन में भारत के अन्य हिस्सों से भी मानसून की विदाई की स्थिति बन गई है।
