1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी बोले, इरफान को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा

मोदी बोले, इरफान को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा

Irrfan Khan
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा कि इरफान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है।
उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। इरफान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वे 54 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates : कर्नाटक में 9 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 532 पहुंची