1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi government creates new ministry

कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बनाया नया मंत्रालय

Modi government
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले नया मंत्रालय बनाया है। इसे सहयोग से समृद्धि के विजन को साकार करने के लिए गठित किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन (Cooperative Movement) को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा मुहैया कराएगा।

यह सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले एक सच्चे जन आधारित आंदोलन के रूप में गहरा करने में मदद करेगा।
अगला लेख
महिला की मौत के बाद इंदौर के मेट्रो अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप