1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi government cracked on black money

कालेधन पर मोदी सरकार का शिकंजा, जल्द मिल सकती है खातों की जानकारी

Black Money
कालेधन पर भारत सरकार को जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है। भारत को जल्द ही भारतीयों के खातों की जानकारी मिल सकती है। इस पर भारतीय अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार स्विस अधिकारियों ने एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले भारतीयों से इस संबंध में लिखित सहमति देने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

खबर के मुताबिक अगस्‍त 2008 में स्विट्जरलैंड की फेडरल कोर्ट के एक आदेश के बाद खातों की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लगभग डेढ़ महीने पहले व्‍यक्तिगत भारतीय खाताधारकों को स्विस फेडरल टैक्‍स एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से नोटिस भेजे गए।

नोटिस में कहा गया है कि भारत की ओर से मांगी गई बैंकिंग डिटेल दोनों देशों के बीच हुए दोहरे कराधान समझौते के तहत आती है। नोटिस में 1 अप्रैल 2011 से खातों की जानकारी देने को कहा गया है। आदेश के साथ भारतीय खाताधारकों को एक सहमति पत्र भी भरने को कहा गया है।

इसमें लिखा है कि वे भारतीय अधिकारियों ने जो सूचना मांगी है वह देने के लिए वे सहमति देते हैं। साल 2011 में फ्रांस से भारत को स्विट्जरलैंड के एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले 628 भारतीयों के नाम मिले थे। इसके बाद साल 2015 में एक खुलासे में 1195 भारतीयों के नाम सामने आए थे।
अगला लेख
मोदी VS ममता : सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई...