Hanuman Chalisa
Tue, 29 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi congratulate ministers taken oath today

नए कैबिनेट मंत्रियों को मोदी ने दी बधाई

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री से पदोन्नत होकर कैबिनेट मंत्री बने चार मंत्रियों को बधाई दी है।
 
मोदी ने ट़विटर पर जारी एक संदेश में कहा, 'मेरे सहयोगियों धमेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी और निर्मला सीतारमण को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की शुभकामनाएं।'
 
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में आज हुए फेरबदल और विस्तार में नौ नेताओं को राज्य मंत्रियों के तौर पर शामिल किया गया है और चार राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मंत्रिमंडल विस्तार से शिवसेना नाराज, किया समारोह का बहिष्कार...