1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Military camp hit by landslide in Sikkim

सिक्किम में भूस्खलन की चपेट में आया सैन्य शिविर, 3 सैनिक शहीद, 6 सुरक्षाकर्मी लापता

Military camp hit by landslide in Sikkim
Landslide incident in Sikkim : सिक्किम के छातेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से कम से कम 3 सैनिक शहीद हो गए और 6 सुरक्षाकर्मी लापता हो गए। तीनों सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 4 अन्य सैनिकों को मामूली चोट आई है। चुनौतियों भरे हालात में बचाव दल लापता 6 जवानों की तलाश में जुटा है।
 
एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगन जिले के लाचेन नगर में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ। एक अधिकारी ने बयान के हवाले से कहा, लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से छातेन इलाके में हुए भीषण भूस्खलन की घटना में तीन सैनिक शहीद हो गए।
मृतकों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। बयान के अनुसार, तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार अन्य सैनिकों को मामूली चोट आई है।
उन्होंने कहा, चुनौतियों भरे हालात में बचाव दल लापता 6 जवानों की तलाश में जुटा है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा सभी हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। (इनपुट भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज