मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mig-29K fighter aircraft made first night landing on INS Vikrant
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 25 मई 2023 (18:30 IST)

Mig-29K लड़ाकू विमान INS विक्रांत पर रात में पहली बार उतरा

Mig-29K
Mig-29K fighter jets land at night on INS Vikrant: मिग-29के  (Mig-29K) लड़ाकू विमान स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर रात के समय पहली बार उतरा जिसे भारतीय नौसेना ने ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताया है। नौसेना ने कहा कि इस 'चुनौतीपूर्ण नाइट लैंडिंग’ परीक्षण के जरिए आईएनएस विक्रांत के चालक दल और नौसेना के पायलटों के संकल्प, कौशल और पेशेवर अंदाज का प्रदर्शन किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि बुधवार रात को हासिल की गई जब जहाज अरब सागर में नौकायन कर रहा था। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के की रात के समय पहली लैंडिंग करने से भारतीय नौसेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह नौसेना के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का संकेत है।
 
उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण ‘नाइट लैंडिंग’ परीक्षण चालक दल और नौसेना के पायलटों के संकल्प, कौशल और पेशेवर अंदाज को भी प्रदर्शित करता है।’’
Mig-29K
भारत में विकसित हल्के लड़ाकू विमान के नौसेना प्रारूप को फरवरी में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था। इससे अलग, रूस निर्मित मिग-29 के विमान को भी भारत के प्रथम स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के को पहली बार सफलतापूर्वक रात के समय उतारे जाने पर भारतीय नौसेना को बधाई दी। सिंह ने ट्‍वीट किया, ‘आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के के पहले ‘नाइट लैंडिंग’ परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना को बधाई। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 
ये भी पढ़ें
MP Board 10th Result : कपड़े सिलने वाली महिला का बेटा और मिस्त्री की बेटी बने टॉपर