सम्बंधित जानकारी
- वानखेड़े स्टेडियम में CAA पर प्रदर्शन, कहीं विरोध तो कहीं समर्थन में लगे नारे
- CAA को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, केरल सरकार ने दायर की याचिका
- CAA Protest : दिल्ली पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएगा जामिया प्रशासन
- CAA : कांग्रेस की रणनीति पर फिरा पानी, BSP और AAP ने बैठक में शामिल होने से किया इंकार
- अमित शाह को अखिलेश की चेतावनी, CAA पर होगी महाभारत
मायावती का बड़ा बयान, देश में भय एवं तनाव का माहौल
लखनऊ। भाजपा और कांग्रेस पर घिनौनी राजनीति करने और एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने का आरोप लगाते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में भय और तनाव का माहौल है।
उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और तनाव तथा भय का माहौल है।
अपने 64वें जन्मदिन पर पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा अनुशासित एवं कैडर आधारित पार्टी है जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे। हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। देश में डर और तनाव का माहौल है। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।
उन्होंने कहा कि CAA उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।
