सम्बंधित जानकारी
- ओडिशा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान तेज
- नक्सल क्षेत्र नीलावाया में 20 वर्ष बाद खुल रहा है मतदान केन्द्र
- मौत को सामने देख नहीं लग रहा है डर पर बचना मुश्किल, मां के लिए बनाया वीडियो...
- सबसे खतरनाक विंग कोबरा की लेडी कमांडर, AK-47 लेकर घूमती हैं जंगलों में, नाम सुनते ही थर-थर कांपते हैं नक्सली...
- बीजापुर में जूतों से भरा कंटेनर जब्त, आदिवासियों को होना था वितरण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी शिकायत
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 62 नक्सलियों ने किया समर्पण
नारायणपुर। पुलिस के बढ़ते दबाव और स्थानीय नक्सलियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के चलते मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 62 नक्सलियों ने पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सली माड़ इलाके के बताए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सली संगठन में आपसी फूट और स्थानीय लोगों से हो रहे दुर्व्यवहार के चलते 62 नक्सलियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला लिया। इसका स्वागत करते हुए पुलिस द्वारा इन्हें समर्पण कर पुनर्वास नीति से जोड़ा जाएगा। आत्मसमर्पित 62 नक्सलियों में से 51 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया है। समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है।
सभी नक्सली सोनपुर और आसपास के हैं, जो वर्षों से नक्सली संगठन में जुड़कर वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इन नक्सलियों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चुनाव के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के समर्पण करने को बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। (वार्ता)
